13 अक्टूबर 2024 - 14:02
पीटीआई SCO समिट के दौरान करेगी प्रदर्शन, सरकार ने बताया राजनैतिक आतंकवाद

पकिस्तान सरकार ने इमरान खान की पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे अवसर पर प्रदर्शन करने से देश की इमेज खराब होगी और विकास और आर्थिक प्रगति भी रुकेगी।

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 15 अक्टूबर को शिखर सम्मेलन के मौके पर देश में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया, जिसकी पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने निंदा की।

पकिस्तान सरकार ने इमरान खान की पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे अवसर पर प्रदर्शन करने से देश की इमेज खराब होगी और विकास और आर्थिक प्रगति भी रुकेगी।

बता दें कि पीटीआई ने पंजाब में अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 15 अक्टूबर को इस्लामाबाद में इकट्ठा होने के लिए राष्ट्रव्यापी आह्वान की घोषणा की।